एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच घरेलू बाजारों में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही।

जरुरी जानकारी | घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी

मुंबई, 23 नवंबर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच घरेलू बाजारों में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही।

बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 182.62 अंक बढ़कर 66,205.86 पर रहा, निफ्टी 54.35 अंक चढ़कर 19,866.20 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में विप्रो, एशियन पेंट्स, नेस्ले, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक और आईटीसी के शेयर लाभ में रहे।

अल्ट्राटेक सीमेंट और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में गिरावट आई।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहा, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80.87 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 306.56 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2023 10:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).