देश की खबरें | बुकमायशो ने पंजाबी-कनाडाई गायक शुभनीत सिंह का शो रद्द किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ऑनलाइन टिकट बुकिंग एप बुकमायशो ने गायक शुभनीत सिंह के भारत में कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। बुकमायशो ने यह कदम शुभनीत सिंह के कथित तौर पर खालिस्तानी समर्थक होने को लेकर सोशल मीडिया पर बहिष्कार का सामना करने के बाद उठाया है।

नयी दिल्ली, 20 सितंबर ऑनलाइन टिकट बुकिंग एप बुकमायशो ने गायक शुभनीत सिंह के भारत में कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। बुकमायशो ने यह कदम शुभनीत सिंह के कथित तौर पर खालिस्तानी समर्थक होने को लेकर सोशल मीडिया पर बहिष्कार का सामना करने के बाद उठाया है।

बुकमायशो ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि वह सात से दस दिनों के भीतर टिकटों का पूरा पैसा वापस कर देगा।

उसने 'एक्स' पर लिखा, "गायक शुभनीत सिंह का 'स्टिल रोलिन टूर फॉर इंडिया' रद्द कर दिया गया है। बुकमायशो ने उन सभी उपभोक्ताओं के टिकट का पूरा पैसा वापस करना शुरू कर दिया है, जिन्होंने शो के लिये टिकट खरीदे थे। सात से दस दिनों के भीतर ग्राहक के मूल खाते में पैसे वापस आ जाएंगे।"

इससे पहले दिन में सोशल मीडिया मंच एक्स पर अनइंस्टालबुकमायशो ट्रेंड कर रहा था। शुभनीत को खालिस्तानी और अलगाववादी नेताओं के समर्थक के रूप में जाना जाता है।

हाल ही में भारत और कनाडा के बीच राजनीतिक तनातनी के बाद दोनों देशों ने अपने देशों से एक-दूसरे के वरिष्ठ राजनियक को निष्कासित कर दिया।

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस साल जून में ब्रिटिश कोलंबिया में 45 वर्षीय सिख अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ होने का आरोप लगाया था, जिसे भारत ने बेतुका बताकर खारिज कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें