देश की खबरें | देशज और पारंपरिक भारतीय खेलों की जानकारी देने वाली किताब जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमिताभ सत्यम और संगीता गोस्वामी की नयी किताब ‘द गेम्स इंडिया प्लेज: इंडियन स्पोर्ट्स सिंपलिफाइड’ में देशज और पारंपरिक खेलों का जिक्र है जो शहरीकरण के कारण लुप्त होते जा रहे है।

नयी दिल्ली, 12 मई अमिताभ सत्यम और संगीता गोस्वामी की नयी किताब ‘द गेम्स इंडिया प्लेज: इंडियन स्पोर्ट्स सिंपलिफाइड’ में देशज और पारंपरिक खेलों का जिक्र है जो शहरीकरण के कारण लुप्त होते जा रहे है।

इस किताब में 15 ऐसे भारतीय खेलों की जानकारी दी गयी है जो मनोरंजक होने के साथ शारीरिक और बौद्धिक रूप से बेहतरीन है लेकिन इन्हे न्यूनतम उपकरणों के साथ कही भी खेला जा सकता है।

‘ब्लूम्सबरी इंडिया’ द्वारा प्रकाशित पुस्तक में जिन 15 खेलों का उल्लेख किया गया है जिसमें  कबड्डी, खो-खो, गिल्ली डंडा, लागोरी, नोंडी, नालुगु रल्लू आटा, यूबी लकपी, नदी पर्वत, चील झपटा, जोड़ी साकली, विष अमृत, लंगड़ी, गेला चुट्ट, अत्या-पत्या और पाचा कुथिराई शामिल हैं।

लेखकों का कहना है कि इन खेलों का चयन व्यापक शोध के बाद किया गया है।

इन में से ज्यादातर खेलों की विशेषताएं यह है कि ये कि इनके नियमों को खिलाड़ियों की संख्या और मैदान के आकार के अनुसार बदला जा सकता है। ये खेल खिलाड़ियों को कुछ नया करने के लिए प्रेरित करते हैं।

किताब में यह भी बताया गया है कि इन खेलों को बिना या न्यूनतम उपकरण के और बिना किसी योजना के खेला जा सकता है।

सत्यम और गोस्वामी को हालांकि इस बात का अफसोस है कि शहरीकरण के बढ़ते प्रभाव के कारण ये खेल लुप्त होते जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ अमीर शहरी भारतीय सिर्फ पश्चिम का अनुसरण करते हैं। खेल का अर्थ है ओलंपिक में पश्चिम में खेले जाने वाले खेल। इस तरह गरीब शहरी भारतीय वही करना चाहते हैं जो शहरी अमीर करते हैं। और फिर छोटे शहरों के लोग बड़े शहरों में रहने वालों का अनुसरण करते हैं। गावों के लोग भी शहरों का अनुसरण कर रहे हैं। समय के साथ उनके अंदर यह भावना विकसित हुई है कि उनका जीवन, संस्कृति और जीवन-स्तर शहर के लोगों जैसा नहीं है। ’’

किताब के लेखकों ने इन खेलों का बचाये रखने के लिए स्कूलों में इन्हें खेलने का सुझाव दिया है।

आनन्द पंत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू