देश की खबरें | हिमाचल में हाड़ कंपाने वाली सर्दी का प्रकोप जारी, कुकुमसेरी में पारा शून्य से 7.6 डिग्री से. नीचे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का प्रकोप रविवार को भी जारी रहा और पारे में मामूली गिरावट दर्ज की गई।
शिमला, 17 दिसंबर हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का प्रकोप रविवार को भी जारी रहा और पारे में मामूली गिरावट दर्ज की गई।
कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के आसपास रहा और कुछ स्थानों पर सामान्य से नीचे रहा।
जनजातीय लाहौल स्पीति जिले के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि जनजातीय किन्नौर जिले के काल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इसके बाद रिकोंग पिओ में तापमान शून्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस नीचे , नारकंडा में शून्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस कम और भुंतर में 0.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
कुफरी, सुंदरनगर, सोलन, मंडी और डलहौजी में पारा जमाव बिंदु के करीब रहा।
अधिकतम तापमान भी कई स्थानों पर सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे रहा और डलहौजी, चंबा और सोलन में अधिकतम तापमान क्रमश: 8.4, 17.8 और 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शिमला में अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।
स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र ने 21 दिसंबर तक राज्य में शुष्क मौसम रहने और 22 तथा 23 दिसंबर को मध्य स्तर की पहाड़ियों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश और ऊंची पहाड़ियों पर बारिश या बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2023 09:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

