देश की खबरें | कश्मीर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड की स्थिति बरकरार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर में बृहस्पतिवार को भी अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे रहा जिससे घाटी में हाड़ कंपा देने वाली ठंड की स्थिति बरकरार है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
श्रीनगर, आठ फरवरी कश्मीर में बृहस्पतिवार को भी अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे रहा जिससे घाटी में हाड़ कंपा देने वाली ठंड की स्थिति बरकरार है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग स्कीइंग रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इससे बीती रात शून्य से नीचे 10.5 डिग्री था। तापमान के नीचे गिर जाने से गुलमर्ग में बुधवार की रात घाटी की सबसे सर्द रात रही।
दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अधिकारियों के अनुसार, दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग और काजीगुंड में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से नीचे 4.5 डिग्री और शून्य से नीचे 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शीतकालीन ऋतु के इस मौसम में पहलगाम, गुलमर्ग, काजीगुंड और श्रीनगर में न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग पांच डिग्री नीचे रहा।
घाटी में फिलहाल 20 दिनों के चिल्ला-ए-खुर्द (छोटी ठंड) का दौर चल रहा है।
हालांकि, भीषण सर्दी ‘चिल्लई कलां’ की 40 दिन की अवधि समाप्त हो चुकी है, लेकिन कश्मीर में शीतलहर जारी है।
घाटी इस समय 20 दिन के ‘चिल्लई-खुर्द’ (भीषण के मुकाबले कम ठंड) की चपेट में है, जिसके बाद 10 दिन के ‘चिल्लई-बच्चा’ (हल्की ठंड) का दौर आएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2024 05:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

