देश की खबरें | बोम्मई ‘मोरल पुलिसिंग’ को प्रोत्साहित कर रहे हैं : सिद्धरमैया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता सिद्धरमैया ने शनिवार को आरोप लगाया कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही नैतिक पहरेदारी (मोरल पुलिसिंग) को प्रोत्साहित कर रहे हैं जिसके कारण यह मंगलुरु शहर और उसके बाहरी इलाकों में बढ़ती जा रही है।

मंगलुरु, 17 दिसंबर कांग्रेस नेता सिद्धरमैया ने शनिवार को आरोप लगाया कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही नैतिक पहरेदारी (मोरल पुलिसिंग) को प्रोत्साहित कर रहे हैं जिसके कारण यह मंगलुरु शहर और उसके बाहरी इलाकों में बढ़ती जा रही है।

यहां हवाईअड्डे पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में दक्षिण कन्नड़ में नैतिक पहरेदारी की आठ घटनाएं सामने आई हैं।

असामाजिक तत्वों द्वारा इस तरह के कृत्य की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि नैतिक पहरेदारी में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

सिद्धरमैया ने आश्चर्य जताया कि क्या मुख्यमंत्री मौजूदा कानूनों और पुलिस के कर्तव्यों से अवगत हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसी गतिविधियों को नहीं होने देना चाहिए।

मंगलुरु विस्फोटों पर केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) अध्यक्ष डी के शिवकुमार के बयान की चौतरफा आलोचना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सिद्धरमैया ने कहा कि भाजपा केपीसीसी प्रमुख के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है और लोगों के बीच गलत सूचना फैला रही है।

भाजपा के इस आरोप पर कि कांग्रेस के शासन के दौरान आतंकवादी गतिविधियां बढ़ी, उन्होंने पूछा कि भाजपा पिछले नौ वर्षों में देश में आतंकवाद को क्यों नहीं रोक सकी। उन्होंने पूछा, “अब उनकी यहां डबल इंजन की सरकार है और वे आतंकवादी गतिविधियों को क्यों नहीं रोक रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि भाजपा नेता राज्य की ज्वलंत समस्याओं से लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे हैं और जनता को भावनात्मक मुद्दों से भड़का रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान