विदेश की खबरें | काबुल में मस्जिद में बम विस्फोट, चार लोगों की मौत: अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक आरियन ने कहा कि बम मस्जिद के भीतर रखा गया था । बहरहाल, उनके पास कोई विस्तृत जानकारी नहीं थी।

अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक आरियन ने कहा कि बम मस्जिद के भीतर रखा गया था । बहरहाल, उनके पास कोई विस्तृत जानकारी नहीं थी।

पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी और घायलों को एंबुलेंस और पास के अस्पताल ले जाने में मदद की।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान तालिबान पनाहगाहों को बंद करे, तभी अफगानिस्तान में शांति संभव.

किसी ने अभी इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन इस महीने के शुरू में एक मस्जिद पर हुए हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट से जुड़े समूह ने ली है। तालिबान ने एक बयान जारी करके हमले की कड़ी निंदा की और इमाम को मार डालने को एक ‘‘बड़ा अपराध’’ बताया।

अजिजुल्ला मोफलेह फ्रोतन शहर के प्रमुख पेश इमामों में से एक थे।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी: नेपाल में पिछले 24 घंटे में 448 नए मरीज पाए गए, कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 5062 हुई.

अफगानिस्तान में हाल के सप्ताह में हिंसा में बढ़ोतरी हुई है और अधिकतर हमलों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट से जुड़े समूह ने ली है। इस महीने की शुरुआत में, आईएस ने काबुल के वज़ीर अकबर खान इलाके में स्थित एक मस्जिद में विस्फोटक रखे थे जिससे पेश इमाम की मौत हो गई थी और आठ अन्य घायल हो गए थे।

अमेरिका ने राजधानी स्थित एक प्रसूति अस्पताल पर पिछले महीने हुए एक भयावह हमले के लिए आईएस से जुड़े समूह को दोषी ठहराया था जिसमें दो शिशुओं और कई माताओं सहित 24 लोगों की मौत हो गई थी।

आईएस समूह ने देश के अल्पसंख्यक शिया मुस्लिमों के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी है लेकिन साथ ही सुन्नी मस्जिदों पर भी हमले किये हैं। शुक्रवार को निशाना बनायी गई मस्जिद सुन्नी मस्जिद है।

आईएस से जुड़े समूह ने 30 मई को काबुल में उस बस पर हमले की भी जिम्मेदारी ली थी जिसमें पत्रकार सवार थे। उस हमले में दो व्यक्तियों की मौत हो गई थी।

वाशिंगटन के शांतिदूत जलमी ख़लीलजाद इस सप्ताह के प्रारंभ में क्षेत्र में थे और उनका प्रयास तालिबान के साथ अमेरिकी शांति समझौते को पुनर्जीवित करना था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज