देश की खबरें | धरोहर प्रेमियों के लिए 16 अक्टूबर से खुलेगी बंबई उच्च न्यायालय की इमारत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में पर्यटन को बढ़ावा देने के महाराष्ट्र सरकार के प्रयासों के तहत बंबई उच्च न्यायालय की इमारत को 16 अक्टूबर से धरोहर प्रेमियों के लिए खोल दिया जाएगा। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 14 अक्टूबर मुंबई में पर्यटन को बढ़ावा देने के महाराष्ट्र सरकार के प्रयासों के तहत बंबई उच्च न्यायालय की इमारत को 16 अक्टूबर से धरोहर प्रेमियों के लिए खोल दिया जाएगा। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इस पहल को बंबई उच्च न्यायालय और टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन के सहयोग से पर्यटन निदेशालय (डीओटी) द्वारा लागू किया जा रहा है।

डीओटी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, आगंतुक सप्ताहांत में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक इमारत में आ सकेंगे और प्रत्येक ‘धरोहर यात्रा’ की अवधि एक घंटे की होगी।

बयान में कहा गया है कि शनिवार और रविवार को मराठी, अंग्रेजी और हिंदी में कुल तीन ‘धरोहर यात्रा’ आयोजित की जाएंगी। भारतीय पर्यटकों के लिए प्रति यात्रा 100 रुपये (कर अतिरिक्त) का प्रवेश शुल्क होगा जबकि विदेशी पर्यटकों से 200 रुपये (कर अतिरिक्त) लिए जाएंगे।

प्रमुख सचिव (पर्यटन) वलसा नायर सिंह ने कहा कि इस इमारत की समृद्ध विरासत, इतिहास और वास्तुकला के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए विभाग ने उच्च न्यायालय के संबंधित अधिकारियों के अनुमोदन और मार्गदर्शन के साथ ‘धरोहर यात्रा’ का प्रस्ताव दिया है।

बंबई उच्च न्यायालय देश के सबसे पुराने उच्च न्यायालयों में से एक है और इसका उद्घाटन 14 अगस्त, 1862 को हुआ था। मौजूदा भवन का काम अप्रैल 1871 में शुरू हुआ और नवंबर, 1878 में पूरा हुआ। इसे 2018 में विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\