देश की खबरें | जयपुर जिला कलेक्टर कार्यालय में बम विस्फोट की धमकी 'फर्जी' निकली: अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जयपुर के जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर (कलेक्ट्रेट) में बम विस्फोट करने की धमकी बृहस्पतिवार को जांच के बाद 'फर्जी' पाई गई।

जयपुर, तीन अप्रैल जयपुर के जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर (कलेक्ट्रेट) में बम विस्फोट करने की धमकी बृहस्पतिवार को जांच के बाद 'फर्जी' पाई गई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ईमेल पर इस बारे में धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने परिसर की गहन तलाशी ली।

उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते, श्वान दस्ते और अन्य विशेषज्ञों की टीम ने लगभग दो घंटे तक पूरे भवन की गहनता से जांच की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अमित बुडानिया ने बताया कि आज जयपुर जिलाधिकारी कार्यालय को ईमेल प्राप्त हुआ जिसमें कलेक्ट्रेट में बम विस्फोट करने की धमकी दी गई।

उन्होंने बताया कि प्रशासन और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कलेक्टर कार्यालय परिसर को खाली करा लिया और लोगों का प्रवेश रोक दिया। बुडानिया ने बताया कि जांच टीमों को बुलाकर भवन के हर कमरे और हिस्से की जांच की गई तथा चार टीमों ने गहन तलाशी ली और करीब दो घंटे बाद कर्मचारियों और लोगों का प्रवेश शुरू हुआ।

कलेक्टर कार्यालय परिसर के पास ही जिला अदालत व मिनी सचिवालय है। ईमेल मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गई और सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ अन्य लोगों को परिसर से बाहर जाने को कहा गया। परिसर को खाली कराने के बाद गहन जांच की गई।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि विशेषज्ञों की टीम ईमेल भेजने वाले की पहचान करने और उसका पता लगाने की कोशिश कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान