देश की खबरें | डीपीएस आर के पुरम को मिली बम विस्फोट की धमकी अफवाह निकली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के आर. के. पुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) को एक ईमेल के जरिए बम विस्फोट की धमकी मिलने के बाद स्कूल परिसर को तत्काल खाली कराया गया और तलाशी अभियान शुरू किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, दो फरवरी दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के आर. के. पुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) को एक ईमेल के जरिए बम विस्फोट की धमकी मिलने के बाद स्कूल परिसर को तत्काल खाली कराया गया और तलाशी अभियान शुरू किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) रोहित मीणा ने बताया कि तलाशी के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
मीणा ने कहा, ‘‘बम का पता लगाने वाले दल (बीडीटी) ने स्कूल और छात्रावास की गहन तलाशी ली, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। मामले में आगे की जांच जारी है।’’
अधिकारी ने कहा कि धमकी के बारे में डीपीएस स्कूल प्रबंधन से फोन पर सूचना मिलने के बाद बीडीटी और श्वान दस्ते ने पूरे परिसर की तलाशी ली।
सूत्रों ने बताया कि स्कूल को सुबह करीब नौ बजे एक ईमेल मिला जिसमें स्कूल परिसर में दो बम होने की बात की गई थी जिसके बाद प्रशासन ने पुलिस को इस बारे में तत्काल सूचित किया।
पुलिस ने स्कूल परिसर को तत्काल खाली करा लिया और तलाशी अभियान शुरू किया गया।
पुलिस ईमेल के ‘आईपी एड्रेस’ का पता लगा रही है।
आर के पुरम स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्कूल को पिछले साल सितंबर में ईमेल कर किसी ने इसी प्रकार की धमकी दी थी, जो बाद में अफवाह निकली।
मथुरा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल को भी पिछले साल मई में इसी प्रकार का ईमेल मिला था। उस समय भी स्कूल में बम होने की बात अफवाह साबित हुई थी।
सादिक नगर स्थित इंडियन स्कूल को 12 अप्रैल, 2023 और नवंबर 2022 में बम विस्फोट की धमकी मिली थी लेकिन ये दोनों धमकियां अफवाह निकलीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2024 03:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

