खेल की खबरें | बोल्ट को उम्मीद, एजबेस्टन टेस्ट खेलने से भारत के खिलाफ डब्ल्यूटीसी में बेहतर स्थिति में होंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के दूसरे मैच में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की खेलने की उम्मीद कम थी लेकिन बायें हाथ के इस गेंदबाज का मानना है कि नेट पर अभ्यास करने की जगह मैदान पर उतरने से वह भारत के खिलाफ खेले जाने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में ‘अच्छी स्थिति’ में रहेंगे।

बर्मिंघम, 12 जून इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के दूसरे मैच में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की खेलने की उम्मीद कम थी लेकिन बायें हाथ के इस गेंदबाज का मानना है कि नेट पर अभ्यास करने की जगह मैदान पर उतरने से वह भारत के खिलाफ खेले जाने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में ‘अच्छी स्थिति’ में रहेंगे।

बोल्ट मई में आईपीएल के स्थगित होने के बाद अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते थे। इसलिए वह टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर नहीं आये थे। वह बाद में इंग्लैंड पहुंचे और पृथकवास नियमों में छूट मिलने के कारण दूसरे टेस्ट में चयन के लिए उपलब्ध थे।

‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ के मुताबिक बोल्ट ने कहा, ‘‘ मुझे शुरूआत में इस मैच में खेलने की उम्मीद नहीं थी। बाद में स्थितियां ठीक हो गयी और मैंने खुद मौका लेना चाहता था। मुझे लगता है कि मैदान में उतरना निश्चित रूप से बेहतर होगा’’

उन्होंने कहा, ‘‘ नेट पर अभ्यास करना मैच खेलने जैसा नहीं है। मैच में आपके पास दिन में तीन, चार या पांच बार वापसी करने का मौका होता है। तैयारी का इससे बेहतर तरीका कुछ और नहीं हो सकता है। मुझे उम्मीद है कि इससे मैं बेहतर स्थिति (डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए) में रहूंगा।’’

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल 18 से 22 जून तक साउथम्पटन में खेला जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ पैर की उंगलियों में थोड़ा दर्द है लेकिन ऐसा तब होता है जब आप जूते पहन कर 30 ओवर गेंदबाजी करते है। मैं साउथम्प्टन में अगले सप्ताह होने वाले मैच को लेकर उत्साहित हूं। अगले कुछ दिनों में यहां मिले अवसर को लेकर भी उतना ही उत्साहित हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\