देश की खबरें | बॉलीवुड ने करगिल विजय दिवस पर सैनिकों को सलाम किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, माधुरी दीक्षित नेने, तापसी पन्नु समेत बॉलीवुड कलाकारों ने करगिल युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की विजय के 21 बरस पूरे होने के मौके पर रविवार को सैनिकों की वीरता को सलाम किया और शहीदों को याद किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 26 जुलाई अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, माधुरी दीक्षित नेने, तापसी पन्नु समेत बॉलीवुड कलाकारों ने करगिल युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की विजय के 21 बरस पूरे होने के मौके पर रविवार को सैनिकों की वीरता को सलाम किया और शहीदों को याद किया।

पाकिस्तानी सैनिकों ने करगिल की पहाड़ियों पर कब्जा कर लिया था और भारतीय सैनिकों ने उन्हें पीछे खदेड़ दिया था, जिसमें पड़ोसी देश की नॉर्दन लाइट इंफेंट्री के अधिकतर कर्मी थे। इसके बाद 26 जून 1999 को करगिल जंग के खत्म होने की घोषणा कर दी गई थी।

यह भी पढ़े | Maharashtra COVID-19 Update: महाराष्ट्र में कोरोना के 9,431 नए मरीज मिले, कुल संक्रमितों की संख्या 3.75 लाख के पार.

भारत की फतह की याद में इस दिन को 'करगिल विजय दिवस' के तौर पर मनाया जाता है।

अनुष्का शर्मा ने सैनिकों की बहादुरी को सम्मान देने के लिए इंस्टाग्राम पर एक "स्टोरी" डाली है।

यह भी पढ़े | कर्नाटक के वन मंत्री आनंद सिंह पाए गए कोरोना पॉजिटिव: 26 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अभिनेत्री-निर्माता ने लिखा, " हमारे देश और लोगों की रक्षा करने वाले हमारे सैनिकों की वीरता को सलाम। आपका बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा।"

ट्विटर पर एक तस्वीर साझा करते हुए, माधुरी दीक्षित ने लिखा कि देश को विजयी बनाने के लिए सैनिकों के बलिदान को कभी नहीं भूला जाएगा।

उन्होंने कहा, " बहादुर सैनिकों को सलाम और शहीदों के निस्वार्थ बलिदान को आज और हमेशा याद किया जाएगा। जय हिंद। "

तापसी पन्नू ने कहा कि युद्ध के वक्त वह ताजा जानकारी हासिल करने के लिए टीवी के आगे बैठी रहती थीं।

तापसी ने कहा, "21 साल हो गए और यादें अब भी ताजा हैं। यह जानने के लिए टीवी के आगे बैठी रहती थी कि क्या सब खत्म हुआ या नहीं, क्या हमारे जवान सुरक्षित हैं या नहीं, क्या हमने अपनी भूमि पर कब्जा किया या नहीं। इसके बाद हमारे देश की जीत हुई और शहीदों के परिवारों को अपूरणीय क्षति पहुंची।"

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा कि यह दिन भारतीय सैनिकों की निस्वार्थता की याद दिलाता है। वह करगिल युद्ध के नायक कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर बनने वाली फिल्म में उनकी भूमिका निभाएंगे।

भारतीय सैनिकों के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि इस दिन को देश को एकजुट रखने के अवसर के रूप में लेना चाहिए और हमारे सच्चे नायकों, भारतीय सेना द्वारा बहादुरी के जबर्दस्त प्रदर्शन को याद करना चाहिए और सलाम करना चाहिए।

अभिनेता वरूण धवन ने इंस्टाग्राम पर करगिल युद्ध स्मारक पर अभिनेता कुणाल खेमू के साथ अपनी पुरानी तस्वीर साझा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\