देश की खबरें | बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने ओलंपिक में भारतीय महिला टीम के प्रदर्शन को सराहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शाहरुख खान, उर्मिला मातोंडकर और राहुल ढोलकिया समेत हिंदी फिल्म से जुड़ी शख्सियतों ने शुक्रवार को तोक्यो ओलंपिक 2020 में महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन के लिए उनकी सराहना की।

मुंबई, छह अगस्त शाहरुख खान, उर्मिला मातोंडकर और राहुल ढोलकिया समेत हिंदी फिल्म से जुड़ी शख्सियतों ने शुक्रवार को तोक्यो ओलंपिक 2020 में महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन के लिए उनकी सराहना की।

भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया, हालांकि टीम आज सुबह कांटे की टक्कर में ग्रेट ब्रिटेन से हार गई।

शाहरुख खान ने कहा कि हार से दिल टूट गया लेकिन फिर भी यह देश के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने लिखा, ‘‘दुखी हूं। लेकिन गर्व से सिर ऊंचा करने के कई कारण हैं। भारतीय महिला हॉकी टीम ने बहुत शानदार प्रदर्शन किया। आप सभी ने भारत में हर किसी को प्रेरित किया है। यह अपने आप में जीत है।’’

अभिनेत्री से नेत्री बनीं उर्मिला मातोंडाकर ने कहा कि वह भारतीय महिला हॉकी टीम की यात्रा को सलाम करती हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आप सभी पर गर्व है। आपकी यात्रा को सलाम। आप सभी बहुत बड़ी प्रेरणा हैं और उम्मीद है कि भारत की सभी बेटियों और उनके माता पिता के लिए प्रेरणा रहेंगी।’’

राहुल ढोलकिया ने कहा कि टीम उनके लिए हमेशा विजेता रहेगी। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए विजेता टीम। बहुत बढ़िया खेल दिखाया। खेल का जज्बा दिखा। आप सभी खेल के मैदान में शानदार रहीं।’’

फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में हॉकी खिलाड़ी की भूमिका अदा करने वाली अभिनेत्री सागरिका घटगे ने कहा, ‘‘कांस्य पदक के लिए ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ उनका जुझारू खेल सबसे बड़ी जीत रही। क्या शानदार खेल दिखाया। आप सभी अद्भुत हैं। पूरा देश सुबह उठकर आपको खेलते देख रहा था। आपने ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ जी जान से खेला, यही सबसे बड़ी जीत है।’’

अभिनेता गुलशन देवैया ने भी रोमांचक मैच के लिए धन्यवाद किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट