देश की खबरें | बॉलीवुड अभिनेत्री आर्या बनर्जी कोलकाता में अपने आवास पर मृत मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ‘द डर्टी पिक्चर’ समेत बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी बंगाली अभिनेत्री आर्या बनर्जी, दक्षिण कोलकाता स्थित अपने आवास में मृत मिली हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 12 दिसंबर ‘द डर्टी पिक्चर’ समेत बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी बंगाली अभिनेत्री आर्या बनर्जी, दक्षिण कोलकाता स्थित अपने आवास में मृत मिली हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस, शुक्रवार को ‍एक इमारत की तीसरी मंजिल पर स्थित अभिनेत्री के अपार्टमेंट का दरवाजा तोड़ कर भीतर घुसी, तो उसे बेडरूम में 33 वर्षीय बनर्जी का शव पड़ा मिला।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: दलित व्यक्ति से शादी करने पर भाइयों ने बहन को मारी गोली, जमीन में दफनाई लाश.

दिवंगत सितार वादक निखिल बंद्योपाध्याय की बेटी बनर्जी ने ‘एलएसडी: लव सेक्स और धोखा’ (2010) समेत कई फिल्मों में काम किया था।

उनकी घरेलू सहायिका ने सुबह जब अपर्टमेंट की घंटी बजायी, तो उसे कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उसे संदेह हुआ और उसने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी।

यह भी पढ़े | उत्तराखंड की राज्य मंत्री Rekha Arya का कोरोना टेस्ट आया पॉजिटिव, डॉक्टरों की निगरानी में खुद को किया आइसोलेट.

इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

घरेलू सहायिका ने कहा कि बनर्जी अकेली रहती थीं और किसी से ज्यादा मेलजोल नहीं रखती थीं।

पुलिस ने कहा कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फॉरेंसिक टीम ने अभिनेत्री के कमरे से नमूने एकत्र किये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान