देश की खबरें | नोएडा में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा, 17 लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शहर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का थाना बीटा-2 पुलिस ने सोमवार को भंडाफोड़ किया और 17 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, सात दिसंबर शहर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का थाना बीटा-2 पुलिस ने सोमवार को भंडाफोड़ किया और 17 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

सहायक पुलिस आयुक्त बृजनंदन राय की अगुवाई में पुलिस ने सोमवार शाम संबंधित स्पा सेंटर पर छापा मारा और वहां से 11 पुरुषों तथा छह महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल का विवादित बयान, किसानों के समर्थन में अवार्ड वापस करने वालों को कहा- वे देशभक्त नहीं.

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि जगत फार्म स्थित एक स्पा सेंटर में देह व्यापार का अड्डा चल रहा है।

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर सहायक पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में एक पुलिस टीम बनाई गई तथा सोमवार शाम स्पा सेंटर पर छापा मारा गया।

यह भी पढ़े | पीएम नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से फोन पर की बात, कोरोना समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा: 7 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सिंह ने बताया कि मौके से पुलिस ने 11 पुरुषों (ग्राहक) तथा छह महिलाओं (कॉल गर्ल) को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला है कि लड़कियां प्रति ग्राहक 5000 से 6000 हजार रुपये वसूल करती थीं। इनके पास से मोबाइल फोन, लैपटॉप तथा आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

अधिकारी ने कहा कि फोन व लैपटॉप में ग्राहकों का डाटा संकलित है और जांच के दौरान पता चला है कि संबंधित स्पा सेंटर में कुछ सफेदपोश लोग भी ग्राहक के रूप में आते थे। पुलिस उन सभी लोगों का ब्योरा एकत्र कर रही है। जल्द ही इस मामले में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी होगी।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी