एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र के ठाणे में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, एक व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है और इसके एक एजेंट को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र के ठाणे में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, एक व्यक्ति गिरफ्तार

ठाणे, पांच मार्च महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है और इसके एक एजेंट को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि ठाणे पुलिस के मानव तस्करी निरोधक प्रकोष्ठ (एएचटीसी) ने दैघर के गोठेघर फाटा इलाके में मंगलवार को छापेमारी की और दो महिलाओं को बचाया।

एएचटीसी की वरिष्ठ निरीक्षक चेतना चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई।

उन्होंने बताया कि दिनेश गोविंद प्रसाद (40) नामक व्यक्ति जैसे ही दोनों महिलाओं को लेकर एक रेस्तरां में पहुंचा तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

चौधरी ने बताया कि इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के साथ-साथ अनैतिक तस्करी निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि प्रसाद के खिलाफ उत्तर प्रदेश में अपहरण का मामला दर्ज है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2025 10:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).