देश की खबरें | पालघर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक घर में संचालित देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ कर पुलिस ने बांग्लादेश के तीन नागरिकों को गिरफ्तार किया तथा वहां से एक नाबालिग लड़की व एक युवती को बचाया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पालघर, 29 जुलाई महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक घर में संचालित देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ कर पुलिस ने बांग्लादेश के तीन नागरिकों को गिरफ्तार किया तथा वहां से एक नाबालिग लड़की व एक युवती को बचाया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ के कर्मियों ने एक गुप्त सूचना के आधार पर वसई क्षेत्र के नायगांव स्थित एक फ्लैट में 26 जुलाई को छापेमारी की।
मीरा भायंदर-वसई विरार के सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) मदन बल्लाल ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने फ्लैट में तीन कथित एजेंट को पकड़ा और एक नाबालिग लड़की को बचाया। लड़की को देह व्यापार के लिए मजबूर किया जा रहा था।
उन्होंने बताया कि वहां से 21 वर्षीय लड़की को भी बचाया गया है।
अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों व्यक्तियों की पहचान मोहम्मद खालिद बापारी, जुबेर हारुन शेख और शमीन गफ्फार सरदार के रूप में हुई है और ये सभी बांग्लादेश के निवासी हैं।
उन्होंने बताया कि बचाई गई लड़की और युवती भी बांग्लादेश की रहने वाली हैं और कथित तौर पर उन्हें भारत में तस्करी करके देह व्यापार के लिए मजबूर किया गया था।
अधिकारी ने बताया कि पीड़िताओं को ‘रेस्क्यू फाउंडेशन’ के एक केंद्र में रखा गया है।
उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 96 (बच्चों की खरीद-फरोख्त), 98 (वेश्यावृत्ति आदि के लिए बच्चों को बेचना), 143(3), 143(4) (मानव तस्करी) और 144 (तस्करी किए गए व्यक्ति का शोषण) सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के प्रावधानों के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2025 09:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

