देश की खबरें | कोरोना वायरस के ‘संदिग्ध रोगी’ का शव 20 घंटे पड़ा रहा घर के सामने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सोमवार को जान गंवाने वाले इस व्यक्ति के पड़ोसियों को शक था कि यह व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित था।

सोमवार को जान गंवाने वाले इस व्यक्ति के पड़ोसियों को शक था कि यह व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित था।

मृतक के चचेरे भाई का आरोप है कि शव घर के बाहर पड़ा देख पडोसियों ने नियंत्रण कक्ष को सूचना दी लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस शव दूर से देख कर वापस लौट गयी ।

यह भी पढ़े | Coronil: पतंजलि के दावे पर आयुष मंत्रालय ने लिया संज्ञान, दिव्य ‘कोरोनिल’ दवा के विज्ञापन पर लगाई रोक.

उसने बताया कि इसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सूचित किया लेकिन कोई मदद नहीं मिली । अंतत: मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मिलकर लोडर की व्यवस्था की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ।

पुलिस के अनुसार, मृतक पहाड़पुर का रहने वाला था। करीब 50 वर्षीय यह व्यक्ति अविवाहित था । पड़ोसियों ने बताया उसे कई दिनों से खांसी और बुखार था । सोमवार को दोपहर में वह घर के सामने खांसते खांसते गिरा और उसकी मौत हो गयी । पडोसियों को शक था कि वह व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित था, लिहाजा उन्होंने नियंत्रण कक्ष और एंबुलेंस को फोन किया । सूचना पर पुलिस पहुंची थी ।

यह भी पढ़े | Earthquake in Akola: महाराष्ट्र के अकोला में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.3 दर्ज- जानमाल का नुकसान नहीं.

मृतक के चचेरे भाई ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी अशोक कुमार शुक्ला पर कोई मदद नहीं करने का आरोप लगाया । शुक्ला ने बताया कि उन्होंने एंबुलेंस और स्वास्थ्य विभाग को टीम भेजने के लिए कहा था ‘‘लेकिन वे क्यों नहीं पहुंचे, इसकी जांच करायी जाएगी ।’’

इस बीच बिधनू थाना प्रभारी पुष्पराज सिंह ने बताया कि मृतक के शव को मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\