देश की खबरें | चतरा में दस लाख के इनामी नक्सली जोनल कमांडर का शव बरामद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के चतरा में आज दस लाख के इनामी और आतंक के पर्याय जोनल नक्सली कमांडर परमजीत उर्फ सोनू दास का शव लावालौंग थाना क्षेत्र में रहस्यमय परिस्थितियों में बरामद किया गया है।
चतरा, 29 दिसंबर झारखंड के चतरा में आज दस लाख के इनामी और आतंक के पर्याय जोनल नक्सली कमांडर परमजीत उर्फ सोनू दास का शव लावालौंग थाना क्षेत्र में रहस्यमय परिस्थितियों में बरामद किया गया है।
चतरा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) वचन देव कुजूर ने बताया कि नक्सली कमांडर परमजीत को दो गोलियां मारी गयी है, वह लावालौंग थाना क्षेत्र के कदहे गांव का रहनेवाला था।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लावालौंग थाना क्षेत्र के टिकदा गांव के समीप स्थित जंगल से नक्सली कमांडर का शव बरामद हुआ है।
कुजूर ने मृत कमांडर की हत्या की आशंका जताते हुये हुए बताया कि दास ने माओवादी संगठन छोड़ कर जेजेएमपी के नाम पर अपना संगठन खड़ा किया था।
उन्होंने बताया कि मारे गये नक्सली कमांडर के खिलाफ चतरा, लातेहार और पलामू जिले में एक दर्जन से ज्यादा नक्सली मामले दर्ज हैं।
उन्होंने कहा कि आपसी रंजिश में परमजीत की हत्या की आशंका है और शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)