एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | प्रमिका के मकान में दफन मिला लापता युवक का शव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जनपद से पिछले एक सप्ताह से लापता 18 साल के युवक का आधा जला हुआ शव गांव में उसकी प्रेमिका के मकान में दफनाया हुआ मिला।

देश की खबरें | प्रमिका के मकान में दफन मिला लापता युवक का शव

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश), 17 अगस्त जनपद से पिछले एक सप्ताह से लापता 18 साल के युवक का आधा जला हुआ शव गांव में उसकी प्रेमिका के मकान में दफनाया हुआ मिला।

पुलिस अधीक्षक (देहात) इराज राजा ने मंगलवार को बताया कि मुरादनगर के खिराजपुर गांव का रहने वाला मुर्सलीम 11 अगस्त से लापता था। इस संबंध में 15 अगस्त को मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने उसकी प्रेमिका के मकान से दुर्गंध आने की शिकायत की, जिसके आधार पर वहां तलाशी की कार्रवाई की गई।

बाद में पुलिस ने मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में मकान के एक कमरे के फर्श की खुदाई कर लापता युवक का शव वहां से बरामद किया। पुलिस ने बताया कि शव पर तेजाब से जलने के निशान हैं।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है।

अधिकारी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने पर ही मौत के वास्तविक कारण का पता लगेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2021 09:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).