एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कल्याण से लापता व्यक्ति का शव सातारा में बरामद, दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण से दस दिन पहले लापता एक व्यक्ति का शव सतारा में वाई के निकट से बरामद हुआ है।

देश की खबरें | कल्याण से लापता व्यक्ति का शव सातारा में बरामद, दो गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ठाणे, एक जनवरी महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण से दस दिन पहले लापता एक व्यक्ति का शव सतारा में वाई के निकट से बरामद हुआ है।

पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि संदीप कदम (36) का शव तीन दिन पहले सतारा में मंधार देवी के मंदिर के निकट खाई से बरामद किया गया। वह एक ट्रैवलिंग एजेंसी चलाता था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

ठाणे जिला ग्रामीण पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा के वरिष्ठ निरीक्षक एस सी मनोरे ने कहा,‘‘ कदम 20 दिसंबर से लापता था । घटना वाले दिन कुछ लोगों ने उसकी ट्रैवल एजेंसी की सेवाएं ली थीं और वह उनके साथ गया था।’’

उन्होंने कहा,‘‘ उसके बाद से कदम का कुछ पता नहीं था। 29 दिसंबर को खाई में एक व्यक्ति का क्षत विक्षत शव दिखाई दिया ।’’

उन्होंने बताया कि एक स्थानीय अधिकारी ने पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

मनोरे ने कहा,‘‘सतारा पुलिस ने जांच प्रारंभ की और शिनाख्त के लिए राज्य के अन्य पुलिस थानों में संपर्क किया । जांच के दौरान उन्हें पता चला कि एक व्यक्ति के लापता होने की शिकायत कल्याण में दर्ज हैं जिसका ब्योरा बरामद शव से मिलता जुलता है।’’

उन्होंने बताया कि कदम को अगवा करके उसकी हत्या कर दी गई और इस सिलसिले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2021 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).