देश की खबरें | बंगाल के बशीरहाट में लापता युवती का शव मिला, हत्या का संदेह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में शनिवार को एक युवती का शव तालाब से बरामद किया गया, जिसकी हत्या किए जाने का संदेह है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
कोलकाता, सात दिसंबर पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में शनिवार को एक युवती का शव तालाब से बरामद किया गया, जिसकी हत्या किए जाने का संदेह है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि तीन दिन से लापता 18 वर्षीय युवती के शव पर चोट के निशान थे और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
इसने कहा, ‘‘हमें संदेह है कि उसकी हत्या की गई है। पोस्टमार्टम से पता चलेगा कि उसे प्रताड़ित किया गया था या नहीं।’’
पुलिस ने बताया कि शव बशीरहाट इलाके के घोषपुर में बरामद किया गया।
इस बीच, राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) के ‘एक्स’ हैंडल को टैग करते हुए इसकी सदस्य अर्चना मजूमदार ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल के संदेशखलि के घोषपुर में एक आदिवासी लड़की का शव एक तालाब में मिला।’’
उन्होंने कहा, ‘‘वह चार दिसंबर से लापता थी और सात दिसंबर को उसका शव बरामद हुआ, जिस पर मारपीट के निशान थे।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2024 07:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

