एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में दंपति का शव बरामद, हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस ने एक घर से पति-पत्नी का शव बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में दंपति का शव बरामद, हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

कोरबा (छत्तीसगढ़), 17 सितंबर छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस ने एक घर से पति-पत्नी का शव बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस को आशंका है कि पति ने पत्नी की हत्या कर बाद में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 90 किलोमीटर दूर श्यांग थाना क्षेत्र के अंतर्गत ठेंगरीमार गांव में पुलिस ने जगन्नाथ मंझवार (37) और उसकी पत्नी संतोषी बाई (35) का शव बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गांव के निवासी जगन्नाथ और उनकी पत्नी संतोषी के बीच किसी बात को लेकर सोमवार सुबह विवाद हो गया। विवाद के दौरान जगन्नाथ ने गुस्से में आकर बाण से संतोषी के गले पर वार कर दिया। इससे संतोषी की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद जगन्नाथ ने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी।

उन्होंने बताया कि जब परिवार के अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी मिली तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बाद में पुलिस ने दंपति का शव बरामद किया।

अधिकारियों ने बताया कि जगन्नाथ मजदूरी करता था। परिवार में पत्नी संतोषी के अलावा मां इतवारो बाई और 12 वर्षीय एक पुत्र है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2024 01:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).