एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पुलिस चौकी परिसर में कांस्टेबल का शव मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बागपत जिले के विजयनगर क्षेत्र में राजकीय रेलवे पुलिस के एक कांस्टेबल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस चौकी परिसर से मिला है।

देश की खबरें | पुलिस चौकी परिसर में कांस्टेबल का शव मिला

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश), 21 जून बागपत जिले के विजयनगर क्षेत्र में राजकीय रेलवे पुलिस के एक कांस्टेबल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस चौकी परिसर से मिला है।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) निपुण अग्रवाल ने सोमवार को बताया कि बागपत जिले के बड़ौत में राजकीय रेलवे पुलिस में तैनात कांस्टेबल सुमित कुमार (35) का शव विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित प्रताप विहार पुलिस चौकी परिसर से मिला है। कुमार बुलंदशहर जिले का रहने वाला था।

उन्होंने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

अग्रवाल ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने मौके से फिंगर और फुटप्रिंट लिए हैं। उन्होंने बताया कि मौके से शराब की खाली बोतल भी बरामद की गई है। मृत सिपाही के चेहरे पर घाव का निशान पाया गया है।

उन्होंने बताया कि कांस्टेबल की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग सकेगा। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2022 08:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).