UP: जौनपुर में आठवीं कक्षा के छात्र का शव संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका मिला
जौनपुर जिले के मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के रानीपट्टी गांव में सोमवार को आठवीं कक्षा के एक छात्र का शव उसके स्कूल के पीछे संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला. पुलिस ने यह जानकारी दी. प्रभारी निरीक्षक मड़ियाहूं के.के. चौबे ने बताया कि कम्पोजिट विद्यालय रानी पट्टी के प्रधानाचार्य शशांक मिश्र ने सोमवार सुबह प्रार्थना कराई उसके बाद कक्षाओं में पढ़ाई शुरू हुई.
जौनपुर (उप्र), नौ मई: जौनपुर जिले के मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के रानीपट्टी गांव में सोमवार को आठवीं कक्षा के एक छात्र का शव उसके स्कूल के पीछे संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला. पुलिस ने यह जानकारी दी. प्रभारी निरीक्षक मड़ियाहूं के.के. चौबे ने बताया कि कम्पोजिट विद्यालय रानी पट्टी के प्रधानाचार्य शशांक मिश्र ने सोमवार सुबह प्रार्थना कराई उसके बाद कक्षाओं में पढ़ाई शुरू हुई. UP में वर्दी फिर हुई दागदार, रिश्तेदारी में आई 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से पुलिस वाले ने किया रेप.
सुबह करीब आठ बजे किसी बाहरी व्यक्ति ने आकर बताया कि स्कूल के पीछे कमरे की खिड़की से गमछे के साथ एक छात्र लटका है. जिसके बाद सभी लोग उस स्थान पर पहुंचे. वहां पहुंचे स्कूल स्टाफ ने छात्र की पहचान दिलीप यादव (13) के रूप में की.
इसके बाद शव को फंदे से नीचे उतारा गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. प्रधानाचार्य शशांक मिश्रा ने बताया कि कक्षा आठ का छात्र बीते तीन दिन से स्कूल नहीं आ रहा था. वह कब स्कूल परिसर में आया और ये घटना हुई इसका पता नहीं चल सका है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2022 11:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

