आगरा (उत्तर प्रदेश), 23 मार्च जिले के आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में चार मंजिला छात्रावास के पास से 12वीं के छात्र का शव बुधवार को मिला है।
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, आगरा के गांधीनगर निवासी ऋषभ आंबेडकर विश्वविद्यालय के ‘यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल’, खंदारी परिसर में 12वीं काछात्र था और बुधवार को प्रायोगिक परीक्षा के लिए सुबह 10 बजे अभिभावक के साथ स्कूल आया था।
पुलिस ने बताया कि उन्हें दोपहर में परिसर में बने चार मंजिला इमारत के नीचे एक छात्र का शव पड़े होने की सूचना मिली थी।
उन्होंने बताया कि पुलिस परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है ताकि घटना का पूरा पता लगाया जा सके।
न्यू आगरा थाने के पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।
उन्होंने बताया कि छात्र के माता-पिता की ओर से फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY