जरुरी जानकारी | ऑनलाइन गेमिंग की स्वैच्छिक आचार संहिता पर निकायों ने किए हस्ताक्षर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ऑनलाइन गेमिंग उद्योग को उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा पर ध्यान देने के साथ एक सुरक्षित, विश्वसनीय और जवाबदेह बनाने के लिए मंगलवार को एक स्वैच्छिक आचार संहिता पर हस्ताक्षर किए गए। उद्योग निकाय आईएएमएआई ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर ऑनलाइन गेमिंग उद्योग को उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा पर ध्यान देने के साथ एक सुरक्षित, विश्वसनीय और जवाबदेह बनाने के लिए मंगलवार को एक स्वैच्छिक आचार संहिता पर हस्ताक्षर किए गए। उद्योग निकाय आईएएमएआई ने यह जानकारी दी।

भारतीय इंटरनेट एवं मोबाइल संघ (आईएएमएआई) की बनाई स्वैच्छिक आचार संहिता पर 'भारतीय गेमिंग कन्वेंशन 2023' में फेडरेशन ऑफ इंडियन फैंटेसी स्पोर्ट्स, ई-गेमिंग फेडरेशन और ऑल इंडिया गेमिंग फेडरेशन (एआईजीएफ) ने हस्ताक्षर किए।

उद्योग निकाय के अध्यक्ष शुभो रे ने कहा, ‘‘ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों के लिए स्वैच्छिक आचार संहिता तैयार करके खुशी हुई। इसपर भारत में डिजिटल गेमिंग क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले चार निकायों ने हस्ताक्षर किए हैं। यह एक पारदर्शी और जवाबदेह गेमिंग पारिस्थितिकी के निर्माण की दिशा में एक प्रगतिशील कदम है। इसमें उपभोक्ता संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया गया है।“

यह आचार संहिता गेमिंग उपयोगकर्ता की सुरक्षा पर ध्यान देने के साथ एक सुरक्षित, विश्वसनीय और जवाबदेह डिजिटल गेमिंग उद्योग बनाने के लिए उद्योग निकायों के ‘मंतव्य की संयुक्त घोषणा’ की तरह काम करेगी।

बयान में एआईजीएफ के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रोलैंड लैंडर्स ने कहा कि भारत के ऑनलाइन गेमिंग उद्योग का अबतक अभूतपूर्व विकास हुआ है लेकिन विकास का अगला स्तर एक अच्छी तरह से परिभाषित नियामकी ढांचे पर निर्भर है।

लैंडर्स ने कहा, ‘हम ऑनलाइन गेमिंग को एक जिम्मेदार और नैतिक उद्योग बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी