देश की खबरें | बदायूं में पेड़ से लटके मिले युवक और किशोरी के शव
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बदायूं जिले के उझानी क्षेत्र में सोमवार को एक युवक और एक किशोरी के शव पेड़ से लटके पाए गए।
बदायूं (उप्र), चार जनवरी बदायूं जिले के उझानी क्षेत्र में सोमवार को एक युवक और एक किशोरी के शव पेड़ से लटके पाए गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना उझानी कोतवाली क्षेत्र के जिरौलिया गांव की है। गांव के जंगल में सोमवार सुबह ग्रामीणों को एक पेड़ पर फांसी के फंदे से एक युवक और एक किशोरी के शव लटके मिले। उनकी पहचान गांव के ही रतिराम (18) और प्रीति (17) के रूप में हुई है।
मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सूत्रों के मुताबिक पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि रतिराम और प्रीति रात से ही लापता थे। ग्रामीणों में चर्चा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था।
इस मामले पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। युवक एवं किशोरी दोनों एक ही जाति के हैं एवं आपस में दूर के रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं। परिजनों ने किसी भी प्रकार की कार्यवाही के लिए कोई शिकायत नहीं दर्ज करायी है, फिर भी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।’’
उन्होंने बताया कि दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मौत की वजह पता लगने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी।
सं सलीम सुरभि
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2021 05:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

