एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हरियाणा के सोनीपत जिले में गश्ती पर निकले दो पुलिसकर्मियों के शव मिले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गश्त ड्यूटी पर निकले दो पुलिसकर्मियों के शव हरियाणा के सोनीपत जिले से मंगलवार को मिले।

देश की खबरें | हरियाणा के सोनीपत जिले में गश्ती पर निकले दो पुलिसकर्मियों के शव मिले

चंडीगढ़, 30 जून गश्त ड्यूटी पर निकले दो पुलिसकर्मियों के शव हरियाणा के सोनीपत जिले से मंगलवार को मिले।

पुलिस ने बताया कि जिले में बुटाना के पास गोहाना-जींद रोड पर दोनों के शव मिले।

यह भी पढ़े | चंडीगढ़ में अब तक 440 कोरोना के मामले पाए गए जा चुके हैं: 30 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) कप्तान सिंह और कांस्टेबल रविन्दर की तड़के किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि दोनों गश्त पर निकले थे।

उन्होंने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम को दोनों शव खून में लथपथ मिले और उनपर तेज धार हथियार से लगी निशान थे।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: इन सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इस महीनें से मिलेगी पूरी सैलरी और पेंशन.

सोनीपत के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके से सोडा और पानी की कुछ बोतलें मिली हैं।

उन्होंने बताया कि यह संभव है कि कर्फ्यू के दौरान कुछ लोग बाहर घूम रहे हों और पुलिसकर्मियों ने उनसे कुछ पूछताछ की हो, और उन्होंने ही दोनों पर हमला कर दिया हो।

कोविड-19 लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों के तहत हरियाणा में पिछले कई सप्ताह से रात में कर्फ्यू है।

अधिकारियों ने बताया, ‘‘मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2020 05:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).