एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हरियाणा के धारूहेड़ा में अतिथि गृह के कमरे से दो लोगों के शव बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा में एक अतिथि गृह के कमरे से दो लोगों के शव बरामद किये गये हैं। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | हरियाणा के धारूहेड़ा में अतिथि गृह के कमरे से दो लोगों के शव बरामद

रेवाड़ी, 25 दिसंबर हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा में एक अतिथि गृह के कमरे से दो लोगों के शव बरामद किये गये हैं। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मंगलवार को अतिथि गृह पहुंची और खिड़की तोड़कर कमरे में दाखिल हुई तो दोनों शव बरामद हुए।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच के आधार पर ऐसी आशंका है कि दोनों ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया हो।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान तेलंगाना के बीचुपल्ली के मूल निवासी कदारू किशन और चेनी सिम्हा के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि दोनों हैदराबाद में स्थित एक कंपनी में कार्यरत थे।

पुलिस ने कहा कि वे 22 दिसंबर को राजस्थान के भिवाड़ी में स्थित एक कंपनी का दौरा करने के लिए हैदराबाद से आए थे और यहां धारूहेड़ा के अतिथि गृह में ठहरे थे।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2024 09:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).