देश की खबरें | नोएडा में एक महिला समेत दो लोगों के शव नहर से बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर के जारचा थाना क्षेत्र में एक महिला समेत दो लोगों का शव नहर से बरामद किया गया है।

नोएडा (उप्र), 27 अप्रैल गौतमबुद्ध नगर के जारचा थाना क्षेत्र में एक महिला समेत दो लोगों का शव नहर से बरामद किया गया है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि जारचा थाना क्षेत्र के समाना गांव के पास बीती रात को नहर में एक अज्ञात महिला का शव मिला। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों की सहायता से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को शक है कि महिला की हत्या कर शव को नहर में फेंका गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सोशल मीडिया और अन्य माध्यम से इस बात की सूचना प्रसारित की।

उन्होंने बताया कि नहर से एक अन्य शव भी मिला और मृतक की शिनाख्त बुधवार सुबह मुरादनगर निवासी अतुल शर्मा के रूप में हुई है। इस बाबत निवाड़ी थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस बीच, सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के छीजारसी कॉलोनी में रहने वाली एक महिला का शव बुधवार सुबह पंखे के फंदे से लटका हुआ मिला है। महिला के ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि उसने आत्महत्या की है जबकि उसके मायके वालों का आरोप है कि उसकी दहेज के लिए हत्या की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अपर पुलिस उपायुक्त (द्वितीय जोन) ईलामारन ने बताया कि सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के छीजारसी कॉलोनी में रहने वाली सबा (19) का शव बुधवार सुबह उसके घर पर पंखे के फंदे से लटका हुआ मिला है। उन्होंने बताया कि मृतका के पति शादाब ने पुलिस को बताया है कि उसने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की है।

अधिकारी ने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम तथा मजिस्ट्रेट को बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि महिला की दो माह पहले शादी हुई थी। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजन को घटना की सूचना दे दी गई है।

वहीं, मृतका के पिता इंतजार ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी की दहेज के लिए हत्या की गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट