देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के आगरा में घर के अंदर तीन लोगों के शव मिले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार सुबह एक घर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव बरामद किए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
आगरा, 11 फरवरी उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार सुबह एक घर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव बरामद किए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि घटना न्यू आगरा की लॉयर्स कॉलोनी की है। मृतकों की पहचान तरुण उर्फ जॉली (45), उनकी मां ब्रजेश देवी (65) और उनके बेटे कुशाग्र (12) के रूप में हुई है।
पुलिस उपायुक्त (शहर) सूरज राय ने बताया कि पड़ोसियों ने घटना के बारे में सूचना दी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।
उन्होंने कहा, ‘‘ मौके पर पाया कि तरुण का शव फंदे से लटका हुआ था और कुशाग्र और ब्रजेश देवी का शव फर्श पर पड़ा था। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाये हैं।’’
राय ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि संभवत: तरुण ने अपनी मां और बेटे की हत्या करने के बाद आत्महत्या की होगी।
उन्होंने कहा कि जांच जारी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2024 10:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

