देश की खबरें | पलामू में मां-बेटी के शव बरामद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पलामू जिले के सतबरवा थानान्तर्गत रबदा गांव से मंगलवार को पुलिस ने मां और उसकी बेटी का शव बरामद किया।
मेदिनीनगर, 30 नवंबर पलामू जिले के सतबरवा थानान्तर्गत रबदा गांव से मंगलवार को पुलिस ने मां और उसकी बेटी का शव बरामद किया।
सतबरवा थाने के प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि फिलहाल यह नहीं कहा जा सकता है कि यह आत्महत्या है या हत्या लेकिन पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस ने महिला लाखो देवी (25) और उसकी पुत्री मुन्नी (एक वर्ष) के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेज दिया है ।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना सोमवार तड़के लगभग तीन बजे की है और पुलिस ने लगभग पांच बजे शवों को अपने कब्जे में ले लिया। दोनों के गले में रस्सी के निशान हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि लाखो देवी का शव छत से लटका पाया गया जबकि बच्ची का शव खाट पर था और उसके गले में भी निशान था।
मामले की सूचना ग्रामीणों ने सतबरवा थाने को दी ।
थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि महिला के पति जीतन सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)