Israel-Hamas War: इजराइल-हमास संघर्ष में मारे गए चार नेपाली छात्रों के शव रविवार को यहां लाये जायेंगे- अधिकारी
इजराइल के किबुत्ज में सात अक्टूबर को हमास द्वारा अचानक किए गए हमले में मारे गए 10 नेपाली छात्रों में से चार के शव रविवार को स्वदेश लाए जाएंगे. विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
काठमांडू, 21 अक्टूबर : इजराइल के किबुत्ज में सात अक्टूबर को हमास द्वारा अचानक किए गए हमले में मारे गए 10 नेपाली छात्रों में से चार के शव रविवार को स्वदेश लाए जाएंगे. विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
जिस फार्म पर हमास ने हमला किया, वहां 17 नेपाली छात्र थे. इस घटना में दस नेपाली नागरिक मारे गए, छह भागने में सफल रहे जबकि एक अन्य लापता है. अधिकारी ने बताया, ‘‘इजराइल में हमास समूह द्वारा मारे गए 10 नेपाली छात्रों में से चार के शव रविवार को फ्लाई दुबई के उड़ान से काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाया जाएगा.’’ यह भी पढ़ें : Israel-Hamas War: गाजा के मुख्य अस्पताल में केवल अगले 24 घंटों तक बिजली रहेगी- एमएसएफ
उन्होंने बताया कि इजराइल सरकार ने चार छात्रों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद नेपाल के दूतावास को सौंप दिया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2023 08:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

