एजेंसी न्यूज

Haryana: पलवल में एक घर में मिले पांच लोगों के शव

हरियाणा के पलवल जिले के औरंगाबाद गांव में एक घर में बुधवार सुबह पांच लोगों के शव मिले हैं. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि औरंगाबाद में एक घर में पांच लोगों के शव मिले हैं, इनकी पहचान नरेश (33),उसकी पत्नी आरती (30), उनके दो बच्चों और नरेश की भतीजी के रूप में की गई है.

Haryana: पलवल में एक घर में मिले पांच लोगों के शव
हरियाणा पुलिस- प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits PTI)

पलवल, 29 सितंबर : हरियाणा (Haryana) के पलवल जिले के औरंगाबाद गांव में एक घर में बुधवार सुबह पांच लोगों के शव मिले हैं. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि औरंगाबाद में एक घर में पांच लोगों के शव मिले हैं, इनकी पहचान नरेश (33),उसकी पत्नी आरती (30), उनके दो बच्चों और नरेश की भतीजी के रूप में की गई है. प्रवक्ता ने बताया कि नरेश के पिता के अनुसार सुबह पशुओं को चारा देने के बाद जब वह घर आए तो उन्होंने बेटे को फंदे से लटका पाया वहीं बहू और बच्चे बिस्तर पर बेसुध पड़े थे. पिता ने घटना की जानकारी पड़ोसियों और पुलिस को दी.

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस तत्काल सभी को अस्पताल ले कर गई,जहां चिकित्सक ने सभी को मृत घोषित कर दिया. प्रवक्ता ने कहा कि शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है उसके बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा. एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से गांव में हडक़ंप मचा हुआ है. यह भी पढ़ें : हरियाणा के पलवल में एक घर से पांच सदस्यों का शव बरामद, आत्महत्या की आशंका

मृतक के पिता ने बताया कि नरेश झांसी में अपने एक रिश्तेदार के साथ होटल चलाता था और तीन महीने पहले ही उसने यह काम शुरू किया था और वह परिवार से बहुत प्यार करता था. पुलिस मामले का पता लगाने के लिए पड़ोसियों और अन्य ग्रामीणों से भी पूछताछ कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2021 02:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).