एजेंसी न्यूज

आगरा में एक घर में बुजुर्ग पति-पत्नी के शव मिले, लाखों के कीमती सामान गायब

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में रविवार को एक घर में 70 वर्षीय व्यक्ति और उनकी पत्नी के शव मिले, जिनपर चोट के निशान थे. पुलिस ने यह जानकारी दी.

आगरा में एक घर में बुजुर्ग पति-पत्नी के शव मिले, लाखों के कीमती सामान गायब
प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

आगरा (उप्र), 4 जुलाई : उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में रविवार को एक घर में 70 वर्षीय व्यक्ति और उनकी पत्नी के शव मिले, जिनपर चोट के निशान थे. पुलिस ने यह जानकारी दी. परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि अपराधी दंपती को लूटने के इरादे से घर में घुसे होंगे, क्योंकि लाखों रुपये की नकदी और आभूषण गायब हैं.

आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभाकर चौधरी ने कहा कि उन्होंने मामले की जांच के लिए तीन टीमों के गठन का आदेश दिया है. यह भी पढ़ें : Maharashtra: ‘शिंदे सरकार 6 महीने में गिरेगी, फिर होंगे चुनाव’, फ्लोर टेस्ट से पहले बोले शरद पवार

पुलिस के अनुसार वृद्ध पति-पत्नी आगरा जिले के पिनाहट कस्बे के मारू मोहल्ले में रहते थे. मृतकों की पहचान गल्ला व्यापारी सुरेश चंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी कृष्णा देवी (65) के रूप में हुई है. उनका बेटा अपने परिवार के साथ आगरा शहर में रहता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2022 08:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).