देश की खबरें | हरदोई में युवक-युवती का शव फंदे से लटका मिला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरदोई जिले के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को युवक-युवती का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।
हरदोई (उप्र), 28 नवंबर हरदोई जिले के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को युवक-युवती का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के चंदूपुर खैराई गांव निवासी एक युवती और युवक का शव एक मकान में एक ही रस्सी के फंदे से लटका मिला।
उन्होंने बताया कि जिस मकान में दोनों का शव मिला वह युवती के चाचा का है, जो दिल्ली में रहता है।
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक और युवती दोनों अलग-अलग जाति के थे और एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। पुलिस ने कहा कि मामले में हर पहलू से जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2022 03:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

