खेल की खबरें | चीन और नीदरलैंड के नौकाचालकों ने विश्व रिकार्ड बनाये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चीनी टीम ने छह मिनट 0.13 सेकेंड का समय निकाला जो नीदरलैंड के 2014 में बनाये गये पिछले विश्व रिकार्ड से दो सेकेंड कम था।

चीनी टीम ने छह मिनट 0.13 सेकेंड का समय निकाला जो नीदरलैंड के 2014 में बनाये गये पिछले विश्व रिकार्ड से दो सेकेंड कम था।

पोलैंड की टीम चीन से छह सेकेंड पीछे रही और उसने रजत पदक हासिल किया। आस्ट्रेलिया ने कांस्य पदक जीता जो उसका दिन का चौथा पदक था।

तोक्यो सी फोरेस्ट वाटरवे में तेज हवाओं के बीच छह पदक रेस में नया विश्व या ओलंपिक रिकार्ड बने।

नीदरलैंड ने पुरुषों की क्वाड्रपल स्कल्स में अंतिम 500 मीटर में तेजी दिखाकर नया विश्व रिकार्ड बनाया। उन्होंने पांच मिनट 32.03 सेकेंड का समय लिया।

इससे पहले का रिकार्ड पांच मिनट 32.26 सेकेंड का था जो यूक्रेन ने 2014 में विश्व चैंपियनशिप में बनाया था।

ग्रेट ब्रिटेन ने इस स्पर्धा का रजत जबकि आस्ट्रेलिया ने कांस्य पदक जीता।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\