एजेंसी न्यूज

Tunisia Boat Sunken: ट्यूनीशिया के पास नौका डूबी, यूरोप जा रहे 25 प्रवासियों की मौत

ट्यूनीशिया के तट से दूर भूमध्य सागर में यूरोप की ओर जा रही एक नौका के डूब जाने से उसमें सवार कम से कम 25 प्रवासियों की मौत हो गई और 15 अन्य लोग लापता हैं. ट्यूनीशिया के अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

Tunisia Boat Sunken: ट्यूनीशिया के पास नौका डूबी, यूरोप जा रहे 25 प्रवासियों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

ट्यूनिस, 14 अप्रैल : ट्यूनीशिया के तट से दूर भूमध्य सागर में यूरोप की ओर जा रही एक नौका के डूब जाने से उसमें सवार कम से कम 25 प्रवासियों की मौत हो गई और 15 अन्य लोग लापता हैं. ट्यूनीशिया के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. स्फैक्स के अभियोजक फाउजी मसौदी ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि ट्यूनीशियाई तट रक्षक बलों ने बृहस्पतिवार को पूर्व-मध्य ट्यूनीशिया में स्थित बंदरगाह एसफैक्स के तट के पास नाव के नीचे फंसे 15 लोगों के शव बरामद किए.

उन्होंने बताया कि इससे पहले बुधवार को तटरक्षक बलों ने 10 शव बरामद किए थे और 72 प्रवासियों को बचाया था. अभियोजक ने कहा कि जीवित बचे लोगों से मिली जानकारी के आधार पर नाव में सवार 15 से 20 अन्य लोग अब भी लापता हैं. यह भी पढ़ें : Exercise Orion: राफेल के साथ फ्रांस में अंतर्राष्ट्रीय वायु अभ्यास का हिस्सा बनेगी भारतीय वायुसेना

मसौदी ने बताया कि मृतकों और बचाए गए लोगों में से लगभग सभी लोग उप सहारा अफ्रीका के निवासी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2023 08:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).