देश की खबरें | अरब सागर में नौका पलटी : दो मछुआरे डूबे, एक लापता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में रत्नागिरी के अपतटीय क्षेत्र के अरब सागर में एक नाव पलट जाने से दो मछुआरे डूब गए तथा एक अन्य लापता है।
पालघर, चार जनवरी महाराष्ट्र में रत्नागिरी के अपतटीय क्षेत्र के अरब सागर में एक नाव पलट जाने से दो मछुआरे डूब गए तथा एक अन्य लापता है।
एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि सभी मछुआरे पालघर जिले के तलासरी के पाटकर पाड़ा के रहने वाले हैं।
उन्होंने कहा कि गुजरात के जूनागढ़ जिले के मांगरोल बंदरगाह से 30 दिसंबर को अरब सागर में मछली पकड़ने के लिए चार नौकाएं निकलीं थी।
अधिकारी ने कहा कि दो जनवरी को रत्नागिरी तट से 80 समुद्री मील दूर दीक्षी के पास खड़ी चार नौकाओं में से एक में समंदर का पानी घुस गया।
उन्होंने कहा कि नाव पर सवार सात मछुआरों में से चार को अन्य नौकाओं पर सवार मछुआरों ने बचा लिया जबकि दो अन्य डूब गए और एक लापता हो गया।
अधिकारी ने कहा कि दोनों मछुआरों के शव समुद्र से निकाले लिए गए हैं।
सभी मछुआरों को अन्य नावों में रत्नागिरी तट पर लाया गया। अधिकारी ने कहा कि दोनों शवों को एंबुलेंस में तलासरी लाया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)