जरुरी जानकारी | संजीव पुरी को आईटीसी के सीएमडी का दूसरा कार्यकाल देने पर निदेशक मंडल सहमत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विविध कारोबार क्षेत्रों में कार्यरत कंपनी आईटीसी लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के रूप में संजीव पुरी को दोबारा नियुक्त करने की निदेशक मंडल ने अनुशंसा की है।

कोलकाता, 11 जुलाई विविध कारोबार क्षेत्रों में कार्यरत कंपनी आईटीसी लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के रूप में संजीव पुरी को दोबारा नियुक्त करने की निदेशक मंडल ने अनुशंसा की है।

कंपनी ने मंगलवार को शेयरधारकों को भेजे गए एक नोटिस में इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि 11 अगस्त को होने वाली वार्षिक आमसभा में इसे शेयरधारकों की स्वीकृति के लिए रखा जाएगा।

निदेशक मंडल ने पुरी को पांच साल के एक और कार्यकाल के लिए कंपनी का चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक बनाए रखने के प्रस्ताव पर सहमति जताई।

कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि पुरी के नेतृत्व में कंपनी पिछले चार वर्षों में डिजिटल अनुकूलन, लागत बढ़ाने, नए वृद्धि अवसरों में निवेश और आपूर्ति शृंखला को चुस्त बनाने की ‘आईटीसी नेक्स्ट’ रणनीति पर चली है।

अधिकारियों ने कहा कि इस दौरान आईटीसी के एफएमसीजी कारोबार का राजस्व 12,500 करोड़ रुपये से बढ़कर 19,123 करोड़ रुपये हो गया है। इसी तरह होटल, कृषि कारोबार, कागज एवं पैकेजिंग खंड़ों का भी प्रदर्शन बेहतर हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now