जरुरी जानकारी | बीएमडब्ल्यू ने विक्रम पवाह को बनाया भारत में समूह अध्यक्ष

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जर्मनी की कार विनिर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ने विक्रम पवाह को भारत में बीएमडब्ल्यू ग्रुप का अध्यक्ष बनाया है।

नयी दिल्ली, 20 जून जर्मनी की कार विनिर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ने विक्रम पवाह को भारत में बीएमडब्ल्यू ग्रुप का अध्यक्ष बनाया है।

कंपनी की विज्ञप्ति के अनुसार वह एक अगस्त से यह दायित्व संभालेंगे और इस पद पर अंतरिम रूप से काम कर रहे समूह के मुख्य वित्त अधिकारी अरलिंडो अेइक्सेइरा की जगह लेंगे।

यह भी पढ़े | जम्मू कश्मीर: शोपियां एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने अब तक 5 आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन जारी.

बीएमडब्ल्यू इंडिया के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक रुद्रतेज सिंह के अप्रैल में असामयिक निधन के बाद अरलिंडो अेइक्सेइरा को यह जिम्मेदारी दी गयी थी।

वह कंपनी की आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का कारोबार देखने वाली इकाई के मुख्य कार्यपालक का अपना इस समय का काम भी देखते रहेंगे।

यह भी पढ़े | चीन पर राम माधव बोले-सीमा पर सतर्कता और शक्ति से पहरा देना हमारी पहली प्राथमिकता.

पवाह 2017 में बीएमडब्ल्यू इंडिया के अध्यक्ष के रूप में कंपनी में आए थे। अगले साल उन्हें आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की जिम्मेदारी दी गयी।

बीएमडब्ल्यू ग्रुप के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेंड्रिक वान कुएनहेम ने कहा कि विक्रम पवाह भारत और आस्ट्रेलिया दोनों ही जगह महंगी कारों के भीषण प्रतिस्पर्धा वाले बाजारों में मजबूती के साथ मोर्चा संभाल कर अपनी क्षमताओं का परिचय दे चुके है।

उन्होंने कहा कि भारत बीएमडब्ल्यू के लिए प्राथमिकताओं में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यहां लक्जरी कारों के बार की वृद्धि और विकास की अच्छी संभावनाएं हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Toss Winner Prediction: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Amroha News: यूपी के अमरोहा में शादी में बवाल, बिरयानी के लेग पीस को लेकर भिड़े बाराती, चलीं कुर्सियां और लात-घूंसे; देखें VIDEO

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Stats And Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Lahore Qalandars vs Karachi Kings 6th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल