देश की खबरें | बीएमसी ने निकाय चुनाव से पहले आरक्षित वार्ड तय करने के लिए लॉटरी निकाली गयी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बृहन्मुंबई नगरपालिका (बीएमसी) ने इस साल होने वाले निकाय चुनाव से पहले अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और अन्य श्रेणियों के लिए आरक्षित सीटों के निर्धारण के लिए शुक्रवार को लॉटरी निकाली।
मुंबई, 29 जुलाई बृहन्मुंबई नगरपालिका (बीएमसी) ने इस साल होने वाले निकाय चुनाव से पहले अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और अन्य श्रेणियों के लिए आरक्षित सीटों के निर्धारण के लिए शुक्रवार को लॉटरी निकाली।
शहर के 236 में से 63 वार्ड ओबीसी के लिए, 15 अनुसूचित जाति (एससी) के लिए और दो अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित हैं।
बालगंधर्व रंगमंदिर हॉल में नगर आयुक्त इकबाल सिंह चहल एवं अन्य की उपस्थिति में निकाली गयी लॉटरी में 236 वार्डों में महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित 118 की भी घोषणा की गई।
महिलाओं के लिए आरक्षित 118 सीटों में से एक एसटी के लिए, आठ एससी के लिए, 32 ओबीसी के लिए और 77 सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हैं।
महाराष्ट्र में स्थानीय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को बरकरार रखने वाले उच्चतम न्यायालय के हालिया फैसले के बाद, इस नगर निकाय ने ओबीसी आरक्षण प्रदान करने के लिए शुक्रवार को एक नयी लॉटरी निकाली।
इससे पहले 31 मई, 2022 को ओबीसी कोटे के प्रावधान के बिना लॉटरी निकाली गई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)