जरुरी जानकारी | आडिफिडेलिस सॉल्यूशन में नियंत्रक हिस्सेदारी लेगी बीएलएस ई-सर्विसेज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वीजा सेवा प्रदाता बीएलएस इंटरनेशनल की अनुषंगी कंपनी बीएलएस ई-सर्विसेज लिमिटेड (बीएलएसई) ने आडिफिडेलिस सॉल्यूशंस और उसकी सहयोगी कंपनियों में 55 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्यम मूल्य करीब 190 करोड़ रुपये है।

नयी दिल्ली, 18 जून वीजा सेवा प्रदाता बीएलएस इंटरनेशनल की अनुषंगी कंपनी बीएलएस ई-सर्विसेज लिमिटेड (बीएलएसई) ने आडिफिडेलिस सॉल्यूशंस और उसकी सहयोगी कंपनियों में 55 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्यम मूल्य करीब 190 करोड़ रुपये है।

बीएलएसई ने आडिफिडेलिस सॉल्यूशंस (एएसपीएल) और इसकी सहयोगी कंपनियों में नियंत्रक हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक निर्णायक शेयर खरीद समझौता (एसपीए) किया है।

एएसपीएल भारत में कंपनियों और लोगों के लिए ऋण वितरण से जुड़ी एक प्रमुख कंपनी है।

बीएलएस ने एक विज्ञप्ति में कहा कि बीएलएसई करीब 71 करोड़ रुपये का प्रारंभिक निवेश (प्राथमिक और द्वितीयक) करेगी और शेष राशि पर विचार वित्त वर्ष 2024-25 की उपलब्धियों को ध्यान में रखकर किया जाएगा।

यह अधिग्रहण पूरी तरह नकद सौदे के तहत संपन्न होगा। यह लेनदेन वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में पूरा हो जाएगा।

बीएलएस इंटरनेशनल सर्विसेज के संयुक्त प्रबंध निदेशक शिखर अग्रवाल ने कहा कि एएसपीएल के साथ निर्णायक समझौते पर हस्ताक्षर एक रणनीतिक कदम है। यह कंपनी के खंड में विशेष ऋण प्रक्रिया और वितरण सेवाओं को एकीकृत करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\