एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दो पक्षों में खूनी संघर्ष : एक महिला की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज क्षेत्र में बृहस्पतिवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक महिला की मृत्यु हो गई तथा उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

देश की खबरें | दो पक्षों में खूनी संघर्ष : एक महिला की मौत

सोनभद्र (उप्र), 16 फरवरी सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज क्षेत्र में बृहस्पतिवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक महिला की मृत्यु हो गई तथा उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह ने यहां बताया कि रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के नवगांव गांव में दो परिवारों में जमीन को लेकर विवाद था जिस कारण एक पक्ष ने दूसरे पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

सिंह ने बताया कि इस घटना में 55 वर्षीय ज्ञानवती देवी की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि उसका पुत्र संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया । उनके अनुसार संतोष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि किसी भी हमलावर को बख्शा नहीं जाएगा तथा हालात को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

उनके अनुसार मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2023 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).