विदेश की खबरें | ब्लिंकन ने इंडोनेशिया में वांग यी से मुलाकात की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने क्षेत्रीय महाशक्तियों का आह्वान किया है कि वे क्षेत्र को प्रतिस्पर्धा का मैदान बनने से रोकें।
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने क्षेत्रीय महाशक्तियों का आह्वान किया है कि वे क्षेत्र को प्रतिस्पर्धा का मैदान बनने से रोकें।
अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि ब्लिंकन ने ताइवान जलडमरूमध्य में शांति और स्थिरता कायम रखने के महत्व पर जोर दिया और चीन में विदेश मामलों के लिए सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय आयोग के प्रमुख वांग यी से बृहस्पतिवार देर रात जकार्ता में अपनी मुलाकात में चीन की कार्रवाइयों पर वाशिंगटन और उसके सहयोगियों की ओर से चिंता जताई।
विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने एक बयान में कहा, ‘‘यह बैठक विभिन्न मुद्दों पर अमेरिकी हितों को स्पष्ट करने और गलत धारणा और गलत अनुमान के जोखिम को कम करके प्रतिस्पर्धा का जिम्मेदारी से प्रबंधन करने के लिए संचार के माध्यम खुले रखने के चल रहे प्रयासों का हिस्सा थी।’’
ब्लिंकन ने पिछले महीने बीजिंग की दो दिवसीय यात्रा की थी और चीन के नेताओं से मुलाकात की थी। उनका कहना था कि यात्रा का उद्देश्य गलत धारणाओं और गलत अनुमानों पर ध्यान केंद्रित करना और यह सुनिश्चित करना है कि प्रतिस्पर्धा संघर्ष में नहीं बदले।
वाशिंगटन और बीजिंग को हालांकि एक दूसरे की कार्रवाई और इरादों पर गहरा संदेह है।
मिलर ने कहा कि ब्लिंकन ने जकार्ता में वांग के साथ अपनी मुलाकात को अमेरिकी हितों और मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया ताकि अमेरिका और उसके सहयोगी देशों तथा साझेदारों द्वारा पीआरसी (पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना) के संबंध में साझा की गयी चिंताओं को सीधे उठाया जा सके।
मिलर ने कहा, ‘‘उन्होंने साफ किया कि अमेरिका अपने सहयोगी देशों और साझेदारों के साथ एक स्वतंत्र, खुली और नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के अपने दृष्टिकोण को आगे बढ़ाएगा।’’
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)