विदेश की खबरें | रूसी बलों के खिलाफ यूक्रेन का समर्थन जताने के लिए कीव पहुंचे ब्लिंकन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इससे कुछ घंटे पहले ही रूस ने यूक्रेन की राजधानी पर मिसाइल हमला किया। पिछले एक सप्ताह में यह पहला मिसाइल हमला है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इससे कुछ घंटे पहले ही रूस ने यूक्रेन की राजधानी पर मिसाइल हमला किया। पिछले एक सप्ताह में यह पहला मिसाइल हमला है।

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, ब्लिंकन के दौरे का मकसद रूसी बलों को खदेड़ने के लिए यूक्रेनी बलों की पिछले तीन महीने की आक्रामक कार्रवाई की समीक्षा करना है।

साथ ही विदेश मंत्री की यात्रा के जरिये अमेरिका पिछले 19 महीने से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध में यूक्रेन के प्रति समर्थन जता रहा है।

अधिकारियों के मुताबिक, काला सागर के रास्ते यूक्रेनी अनाज के परिवहन संबंधी समझौते के समाप्त होने के बाद यूक्रेनी अनाज के संभावित वैकल्पिक मार्ग को लेकर भी चर्चा की जाएगी।

समझौता खत्म होने के बाद रूस ने ओडेशा प्रांत में बंदरगाहों पर हमले शुरू कर दिए थे क्योंकि इसी रास्ते से अधिकतर अनाज भेजा जाता है।

ब्लिंकन की यात्रा के दौरान 17.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर से 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर के बीच नयी सैन्य सहायता की घोषणा की जा सकती है। इस सप्ताह के अंत में भी अमेरिका की तरफ से एक और बड़ा सैन्य सहायता पैकेज मिलने की उम्मीद है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now