ताजा खबरें | मणिपुर में भाजपा से निष्कासित नेता के आवास के बाहर विस्फोट

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले के लाम्फेल इलाके में कुछ अज्ञात बदमाशों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निष्कासित नेता सी बिजॉय के आवास पर देसी बम फेंका। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इंफाल, पांच मार्च मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले के लाम्फेल इलाके में कुछ अज्ञात बदमाशों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निष्कासित नेता सी बिजॉय के आवास पर देसी बम फेंका। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना राज्य में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान शुरू होने से कुछ घंटे पहले शुक्रवार रात की है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि दुपहिया वाहन पर आए दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा किए गए विस्फोट में कोई घायल नहीं हुआ है।

भाजपा ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए पिछले महीने बिजॉय को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। बिजॉय ने संवाददाताओं से कहा, '' यह हमला संभवत: मेरे लिए चेतावनी है....मुझे राजनीतिक तौर पर चुप करने के लिए।''

पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

इस बीच, मणिपुर में विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण के लिए छह जिलों की 22 सीटों पर शनिवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान