एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | तमिलनाडु में पटाखा इकाई में विस्फोट, चार लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के विरुद्धनगर जिले के सत्तूर के निकट एक पटाखा फैक्ट्री में बुधवार को विस्फोट होने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | तमिलनाडु में पटाखा इकाई में विस्फोट, चार लोगों की मौत

विरुद्धनगर (तमिलनाडु), पांच दिसंबर तमिलनाडु के विरुद्धनगर जिले के सत्तूर के निकट एक पटाखा फैक्ट्री में बुधवार को विस्फोट होने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सत्तूर के पास विजयकारिसलकुलम में रसायनों को मिलाते समय यह विस्फोट हुआ।

उन्होंने बताया कि पटाखा बनाने में 15 से अधिक लोग लगे थे। उन्होंने बताया कि कारखाने का मालिक भी रसायनों को मिलाने के काम में लगा था और इस घटना में उसकी भी मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि जिस कमरे में वे लोग काम कर रहे थे, वह धमाके के परिणामस्वरूप गिर गया। हादसे में घायल हुये तीन अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस बीच, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने धमाके में हुयी मौत पर शोक जताया है और पीड़ितों के परिवारों को तीन-तीन लाख रुपये की राहत देने की घोषणा की।

उन्होंने चेन्नई में एक बयान में कहा कि घायलों को एक-एक लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2022 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).