देश की खबरें | दरभंगा रेलवे स्टेशन पर कपड़े के बंडल में विस्फोट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दरभंगा रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को कपड़े के एक बंडल में अचानक विस्फोट होने से वहां अफरा-तफरी मच गई।
दरभंगा (बिहार), 17 जून दरभंगा रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को कपड़े के एक बंडल में अचानक विस्फोट होने से वहां अफरा-तफरी मच गई।
रेलवे पुलिस के अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सिकंदराबाद से आई एक ट्रेन से दरभंगा रेलवे स्टेशन के दो नंबर प्लेटफार्म से पार्सल उतार कर एक नंबर प्लेटफार्म पर रखने के क्रम में उसमें विस्फोट हुआ और पार्सल में शामिल कपड़े की एक गठरी में आग लग गई।
उन्होंने बताया कि आग बुझाने के बाद गठरी की जांच करने पर उससे एक बोतल मिला जिसमें कोई तरल पदार्थ भरा हुआ था। फॉरेंसिक टीम को इसकी सूचना दी गई है। उसकी जांच के बाद ही तरल पदार्थ के बारे में कुछ का जा सकता है।
अशोक ने बताया कि कपड़े की इस गठरी को पार्सल के द्वारा मोहम्मद सुफियान नामक व्यक्ति ने सिकंदराबाद से दरभंगा भेजा था, जिसके बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है।
हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)